चम्पावत, जुलाई 16 -- Champawat News: सतीश जोशी, टनकपुर। पूर्णागिरि में बिजली लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। कार्य पूरा होने के बाद धाम में अब पूरे साल बिजली आपूर्ति हो सकेगी। अब तक मेले के दौरान तीन माह ही बिजली आपूर्ति होती थी। टनकपुर के मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बिजली लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। सीएम की घोषणा में शामिल इस कार्य के दौरान ककराली गेट से मां पूर्णागिरि धाम तक करीब 20 किमी लंबी एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता डीके जोशी और ईई विजय कुमार सकारितया ने बताया कि मंदिर तक जाने वाले आखिरी तीन किमी चढ़ाई वाले पैदल मार्ग में अंडरग्राउंड केबल लिंक से लाइटिंग की जाएगी। यह भी पढ़ें- Champawat News: सेलागाड़ में बिछेगी इंटरलॉक टाइल इससे वन्य क्षेत्र में तारों से होने वाली...