चम्पावत, सितम्बर 4 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। जिले के कालीगूंठ-पूर्णागिरि क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने डीपीआर मंजूरी के लिए शासन में भेजी है। क्षेत्र में 66.74 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। कालीगूंठ-पूर्णागिरि क्षेत्र धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य एवं पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक यहां पहुंचते हैं। ऐसे में क्षेत्र के प्रमुख स्थलों का सुव्यवस्थित विकास एवं सौंदर्यीकरण होने से यहां आने वाले लोगों को बेहतर वातावरण एवं सुविधाएं मिलेगी। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि कालीगूंठ-पूर्णागिरि क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की पहल से क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र ...