Champawat News: पूर्णागिरि मंदिर समिति पदाधिकारियों ने शपथ ली
चम्पावत, अक्टूबर 30 -- Champawat News: योगेश जोशी, टनकपुर। मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। पदाधिकारियों ने मां पूर्णागिरि धाम के विकास और श्रद्धालुओं को सुविधा दिलाने का संकल्प लिया। मां पूर्णागिरि धाम के नवीन अखंड धूनी स्थल में शुक्रवार को चुनाव अधिकारी मनोज पांडेय ने अध्यक्ष भुवन पांडेय, उपाध्यक्ष नंदा बल्लभ तिवारी, सचिव सुरेश तिवारी और कोषाध्यक्ष गिरीश तिवारी ने शपथ ली। इसके अलावा मंदिर समिति के सदस्य प्रकाश पांडेय, महेश पांडेय, पूरन पांडे, कृष्णानंद पांडेय, सुरेश तिवारी, नेत्रबल्लभ, हिमांशु तिवारी, ईश्वरी दत्त तिवारी और पदेन सदस्य प्रधान पंकज तिवारी ने भी शपथ ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.