Champawat News: पूनाकोट वार्ड में टैंकर से की जलापूर्ति
चम्पावत, जुलाई 2 -- Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। पाटी के पूनाकोट वार्ड में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। डीएम मनीष कुमार के निर्देश के बाद पेयजल आपूर्ति की जा रही है। पूनाकोट वार्ड की जनता पेयजल के लिए तरस रही थी। पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता अशोक स्वरूप ने बताया कि क्षेत्र में हुई बारिश से मुख्य पंपिंग स्टेशन में तकनीकी खामी आई है। जिससे वार्ड में पेयजल वितरण प्रभावित हुआ है। बताया कि जनता को राहत देने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। बताया कि जल्द ही मुख्य पेयजल लाइन को ठीक कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.