Champawat News: पुलिस ने 114 ग्राम स्मैक संग एक दबोचा
चम्पावत, अक्टूबर 23 -- Champawat News: योगेश, चम्पावत। पुलिस और एसओजी टीम ने 114 ग्राम स्मैक संग एक दबोचा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में केस दर्ज किया गया है। बरामद स्मैक की कीमत 35 लाख रुपये बताई जा रही है। टनकपुर पुलिस और एसओजी को बड़ी कामयाबी मिली है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि एसओजी और टनकपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन टनकपुर के निकट बिचई मनिहारगोठ क्षेत्र में चेकिंग की। इसी दौरान इस्लाम अंसारी निवासी एजाजनगर, सेटेलाइट, बरेली के पास से 114 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मीरगंज बरेली निवासी दानिश अली और उसकी पत्नी निशि खान ने स्मैक टनकपुर के एक व्यक्ति को पहुंचाने को दी थी। यह भी पढ़ें- Almora News: सल्ट में पुलिस ने टैक्सी से बरामद किया 38 किलो गांजा एसपी ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत 35 लाख रुपये ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.