Champawat News: पुलिस ने रात्रि चौपाल लगाई
चम्पावत, सितम्बर 3 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। नेपाल सीमा से लगे वाइब्रेंट विलेज क्षेत्र मढुवा में पंचेश्वर पुलिस ने रात्रि चौपाल लगाई। कोतवाली प्रभारी दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों से क्षेत्र की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं पर चर्चा की गई। पुलिस ने नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों के आवागमन अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया। ग्रामीणों से अफवाहों से बचने और आसपास की गतिविधियों के प्रति सजग रहने की अपील की गई। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.