चम्पावत, अगस्त 27 -- Champawat News: थल। थल पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांवों में जाकर बुजुर्गो का हालचाल जाना। थानाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में पुलिस ने कुमालगांव, मस्मोली, पांखू, डोनू, कोटगाड़ी, तुरगोली, बौगाड़ पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं व आवश्यकताओं को सुना, और पुलिस की ओर से हर संभव सहायता व सहयोग का आश्वासन दिया। टीम में अपर उप निरीक्षक भुवन चन्द्र पाण्डेय, अपर उप निरीक्षक विनोद भट्ट, हेड कांस्टेबल प्रेम पुरी, नवीन राणा, कांस्टेबल ललित मोहन कोहली रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...