Champawat News: पुलिस ने जुआ खेलते आठ दबोचे
चम्पावत, अक्टूबर 15 -- Champawat News: नवी अंसारी, बनबसा। पुलिस ने जुआ खेलते हुए आठ जुआरी दबोचे हैं। थानाध्यक्ष विनय मित्तल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनि मंदिर के पास आरोपी तारा सिंह नेगी निवासी वार्ड दो बनबसा, किशन आर्या निवासी ग्राम नगरा तराई झनकैय्या, अन्नू निवासी मीना बाजार, देव सिंह चौहान निवासी कैनाल कॉलोनी, बन्टी गुप्ता निवासी मीना बाजार, साबिर हुसैन निवासी कैनालपुल, बनवारी लाल निवासी कैनाल कॉलोनी और अनीस अहमद निवासी बेलबन्द गोठ को जुआ खेलते पकड़ा। आरोपियों के पास से 21170 रुपए बरामद हुए। सभी के खिलाफ धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। टीम में चौकी प्रभारी शारदा बैराज नरेश सिह मेहरा, एएसआई धीरज बिष्ट, हेड कांस्टेबल नईम अहमद, विजय राणा, ललित मोहन जोशी, पंकज सजवाण शामिल रहे--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.