चम्पावत, सितम्बर 15 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में पुलिस ने जन संवाद कार्यक्रम किया। इस दौरान ग्रामीणों को जानकारी दी गई। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर पुलिस ने पाटी और टनकपुर के सैलानीगोठ में जन संवाद और लोहाघाट में टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी की। लोगों यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा एवं स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा साइबर अपराधों से बचाव और नए कानून बीएनएस के बारे में बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...