Champawat News: पीआरडी जवानों ने की साल भर रोजगार देने की मांग
चम्पावत, अक्टूबर 19 -- Champawat News: चम्पावत, संवाददाता। पीआरडी जवानों ने साल भर रोजगार देने और समान कार्य समान वेतन देने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है। चम्पावत के पीआरडी संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि पीआरडी के जवान कानून व्यवस्था, यातायात, आपदा प्रबंधन, निर्वाचन तथा विभिन्न कार्यालयों, संस्थानों, निगमों में कंप्यूटर आपरेटर, वाहन चालक और अनुसेवक के पद पर तैनात हैं। लेकिन निष्ठा से कार्य करने के बाद भी वर्ष भर रोजगार और उचित मानदेय नहीं मिल पा रहा है। इससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि वर्तमान में सरकार ने होमगार्ड, उपनल और अतिथि शिक्षकों को समान कार्य समान वेतन का लाभ देकर मानदेय बढ़ाया है। उन्होंने पीआरडी जवानों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.