चम्पावत, सितम्बर 1 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान का शुभारंभ हुआ। हिन्दुस्तान समाचार पत्र की पहल पर नगर पालिका के कर्मचारियों और अन्य लोगों ने हिमालय बचाने की शपथ ली। मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान शुरू हुआ। पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने लोगों को हिमालय बचाओ अभियान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हिमालय बचाने के लिए पहाड़ को पॉलीथिन मुक्त करना होगा। साथ ही अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने होंगे। उन्होंने बताया कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली पॉलीथिन रखने पर हर दुकान में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों और कर्मचारियों से हिमालय बचाने के लिए कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में ईओ सौरभ नेगी, पीयूष पांडेय, सुशील सामंत, कैलाश उपाध्याय, विमला, पार्थ भट्ट, प्रकाश उप्रेत...