चम्पावत, सितम्बर 4 -- Champawat News: चम्पावत नगर पालिका ने पॉलीथिन और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 19 चालान किए गए। जिनमें 18 चालान प्रतिबंधित पॉलीथीन के उपयोग तथा एक चालान अतिक्रमण के संबंध में किया गया। कार्रवाई के दौरान 5,700 का राजस्व वसूल किया गया। ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि नगर क्ष्ज्ञेत्र में अबरार, पंकज, सचिन, लक्ष्मण, राजेश, सुमित, दीवान सिंह, आनंद, इकरार, दीपक, महेश, प्रेम, मुकेश, निर्मल, सूरज, मुन्ना एवं सक्षम सहित अन्य के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...