Champawat News: पाताल रुद्रेश्वर धाम 2.29 करोड़ से संवरा
चम्पावत, सितम्बर 7 -- Champawat News: चम्पावत, संवाददाता। मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत पाटी के पाताल रुद्रेश्वर गुफा मंदिर परिसर में 2.29 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य पूरा हुआ। यहां विजिटर सेंटर, ट्रेक रूट और पॉथ वे इत्यादि बनाया गया है। पाटी के पाताल रुद्रेश्वर मंदिर में निर्माण कार्य पूरा हुआ। मंदिर परिसर के समीप आधुनिक विजिटर सेंटर बनाया गया है। विजिटर सेंटर में कैफे, रेस्टोरेंट की सुविधा मिलेगी। मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग 170 मीटर लंबा ट्रेक रूट और पॉथ-वे बनाया गया है। श्रद्धालुओं को धूप एवं बारिश से बचाने के लिए टिन शेड बनाया है। निर्माण कार्य होने से पाताल रुद्रेश्वर धाम में सुविधाओं के विकास के साथ ही धार्मिक पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। यह भी पढ़ें- Champawat News: चम्पावत में 17 पार्किंग का चल रहा काम
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.