Champawat News: पाटी में प्लास्टिक कॉम्पेक्टर को मंजूरी मिली
चम्पावत, सितम्बर 5 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। नगर पंचायत पाटी में कचरे के निस्तारण के लिए प्लास्टिक कांपेक्टर की स्वीकृति मिली है। यहां 7.50 लाख से मशीन लगाई जाएगी। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि शहरी विकास निदेशालय के रिंग फेंस्ड अकाउंट से स्वीकृत योजना से नगर पंचायत पाटी में गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्र किया जाएगा। डीएम ने प्लास्टिक कॉम्पैक्टर की स्थापना के साथ-साथ कूड़ा वाहनों में सेग्रीगेशन बॉक्स व जीपीएस सिस्टम लगाने के कार्यों को पारदर्शितिा से करने को कहा है। कहा कि वाहनों में अतिरिक्त कंपार्टमेंट बनने से घर-घर से कचरा उठाने के दौरान ही गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित होगा। वहीं एआईएस जीपीएस लगने से कूड़ा संग्रहण वाहनों के रूट और समय की सटीक निगरानी की जा सकेगी।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.