चम्पावत, अगस्त 6 -- Champawat News: संतोष, चम्पावत। स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी में तीन दिनी विशेष चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के पहले दिन 254 मरीजों की जांच की। इस दौरान एक्स-रे, रक्त, टीबी स्क्रीनिंग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, गर्भवती, ओरल, सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग की निशुल्क सुविधा दी गई। शिविर में सभासद बलराज पाटनी, एसीएमओ डॉ. बलवीर सिंह, फिजिशियन डॉ. रविंद्र बोहरा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शौर्य, डॉ. भावना खेतवाल, बीपीएम अमर चंद, बीएलए रंजीत मेहता, आशा फैसिलिटेटर गीता, मंजू, नीमा, जानकी, एएनएम पूजा नयाल, बबीता तथा नर्सिंग ऑफिसर मोहन खड़ायत, नेहा थापा ने सहयोग दिया। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...