Champawat News: पाटी बाजार में नहीं जा सकेंगे बड़े वाहन
चम्पावत, अक्टूबर 27 -- Champawat News: योगेश जोशी, पाटी। पाटी बाजार में बड़े वाहन नहीं जा सकेंगे। जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन, पुलिस और व्यापारियों की बैठक में ये निर्णय लिया है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पाटी बाजार में मंगलवार को थानाध्यक्ष रमेश बेलवाल के नेतृत्व में पुलिस ने अभियान चलाया। बताया कि पाटी बाजार में अब बड़े वाहनों की नो एंट्री होगी। उन्होंने बताया कि यहां बड़े वाहनों के प्रवेश पर सुबह आठ बजे से अपरान्ह साढ़े तीन बजे तक प्रतिबंध रहेगा। बताया कि यह निर्णय जाम के कारण स्कूली बच्चों, स्थानीय लोगों और व्यापारियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए एसडीए, स्थानीय व्यापारियों और पुलिस की संयुक्त बैठक में लिया गया है। स्थानीय लोगों से दोपहिया वाहनों को सड़क के एक ओर और निजी चारपहिया वाहनों को बाजार से बाहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.