Champawat News: पाटी अस्पताल के उच्चीकरण को लेकर धरना दिया
चम्पावत, अक्टूबर 7 -- Champawat News: पाटी, संवाददाता। पाटी के लोगों ने पीएचसी को उच्चीकरण कर सीएचसी बनाने की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने धरना दिया। बाद में मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन भेजा। शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पाटी के लोगों ने बुधवार को सीएचसी बनाने की मांग को लेकर धरना दिया। यहां के लोग वर्षों से पाटी अस्पताल की उच्चीकरण की मांग कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि पाटी क्षेत्र की बड़ी आबादी अस्पताल में सुविधा नहीं होने का दंश झेल रही है। कहा कि वे लंबे समय से पीएचसी पाटी को उच्चीकृत कर सीएचसी बनाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं हो सकी है। कहा कि सुविधा के अभाव में यहां के लोगों उपचार के लिए चम्पावत और लोहाघाट की दौड़ लगानी पड़ रही है। इससे लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.