Champawat News: पांचवे दिन भी बंद रही धौन-बडोली सड़क
चम्पावत, जुलाई 13 -- Champawat News: योगेश, चम्पावत। धौन-बडोली सड़क लगातार पांचवे दिन भी बंद रही। सड़क बंद होने से ग्रामीण पैदल आवाजाही को मजबूर हैं। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चम्पावत जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर स्थित धौन-बडोली मोटर मार्ग भारी भूस्खलन के कारण आज लगातार पांचवें दिन भी यातायात के लिए पूरी तरह ठप रहा। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक बीते नौ जुलाई को बारिश की वजह से मलबे और पत्थरों के कारण यह मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.