चम्पावत, नवम्बर 3 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। खेत बचाओ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सा शिविर लगाया। सीवीओ डॉ. वसुंधरा गर्बयाल ने बताया कि चल्थी की टीम ने जौल और स्याला में शिविर लगाया। यहां 50 किलो चारा बीज का वितरण किया। इधर बरदाखान की टीम ने कामाज्यूला और रैघाव में शिविर लगाया। किसानों को पशुओं की दवा के साथ 40 किलो चारा बीज दिया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अपूर्वा चन्द्र, पशुधन प्रसार अधिकारी कीर्ति राणा, फार्मासिस्ट संदीप वर्मा और रोशन कुमार ने सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...