चम्पावत, जुलाई 4 -- Champawat News: योगेश, टनकपुर। टनकपुर में पर्यावरण मित्रों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। सफाई कर्मचारी सात सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने मांग पूरी होने के बाद ही आंदोलन खत्म करने की बात कही। टनकपुर में पर्यावरण मित्रों का क्रमिक अनशन शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को सुनील वाल्मीकि और रमेश वाल्मीकि क्रमिक अनशन पर बैठे। कर्मचारियों ने वाल्मीकि समाज के गरीब परिवारों को आवास सुविधा देने, शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं का लाभ देने, इलाज के लिए विभागीय सहायता देने सहित सात सूत्रीय मांगे पुरजोर तरीके से उठाई। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मियों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...