Champawat News: परिवहन विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान
चम्पावत, जुलाई 15 -- Champawat News: योगेश जोशीख् चम्पावत। चम्पावत जिले में परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 66 वाहनों का चालान कर जुर्माना वसूला गया। एक स्कूटी को सीज किया गया। चम्पावत जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन मनोज बगोरिया ने बताया कि इस दौरान चम्पावत, बाराकोट, लोहाघाट और पाटी में वाहनों की जांच की। जिसमें 66 वाहनों के चालान किए गए। बताया कि छह वाहन बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चलते पकड़े गए। चार वाहन बिना फिटनेस प्रमाणपत्र और पांच वाहन बिना टैक्स जमा किए संचालित किए जा रहे थे। इन सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। इस दौरान चम्पावत में एक किशोर स्कूटी चलाते पाया गया। जिसके बाद स्कूटी को सीज कर दिया गया। अभियान में परिवहन कर अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.