Champawat News: पंचायत भवन निर्माण की मांग पर ज्ञापन दिया
चम्पावत, सितम्बर 8 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। बाराकोट ब्लाक के झिरकुनी ग्राम पंचायत के प्रधान उमेश चंद्र ने पंचायती राज मंत्री को ज्ञापन देकर संबंधित ग्राम पंचायतों में तत्काल नए पंचायत भवनों के निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की है। ग्राम प्रधान ने पत्र में कहा है कि जिले की कई ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन जीर्ण-शीर्ण हालत में पहुंच चुके हैं और अब मरम्मत योग्य भी नहीं रह गए हैं। भवनों की खराब स्थिति के कारण पंचायत बैठकों के साथ ही अन्य आवश्यक कार्यों के संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनावों के दौरान भी जर्जर पंचायत भवनों की स्थिति परेशानी का कारण बन सकती है। ग्राम प्रधान ने पंचायती राज मंत्री से संबंधित सूची के अनुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में नए पंचायत भवनों के निर्माण क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.