चम्पावत, अगस्त 23 -- Champawat News: लोहाघाट। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गौरा महोत्सव की धूम मची हुई है। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजधज कर मां गौरा महेश्वर की विशेष पूजा अर्चना कर रही हैं। नेपाल सीमा से लगे जिंडी, लुपडा, निडिल, सुनकुरी, जुजरी, नर्सो गांव में भी गौरा पर्व की धूम मची हुई है। नेपाल सीमा क्षेत्र की महिलाओं और पुरुषों ने कृष्ण जन्म कौरव पांडव महाभारत की कथा पर आधारित गीतों का अपने इष्ट देवताओं के सम्मुख गायन किया। यह भी पढ़ें- गुमदेश क्षेत्र में सातूं आठूं की धूम मची

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...