Champawat News: नेपाल सीमा की निगरानी के निर्देश
चम्पावत, अक्टूबर 28 -- Champawat News: चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने बॉर्डर इश्यूज एंड एक्शन कमेटी (बीआईएसी) के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों की सतत निगरानी के निर्देश दिए। बुधवार को चम्पावत कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में सीमा सुरक्षा, मादक पदार्थों की तस्करी रोकने, अतिक्रमण, नागरिकता संबंधी प्रकरणों और सीमावर्ती गांवों में विकास कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया। डीएम ने विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा। उन्होंने पुलिस और सशस्त्र सीमा बल को प्रवर्तन कार्रवाई बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही वाइब्रेंट विलेज के तहत संचालित योजनाओं की निगरानी और संचार सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों में संपर्क सुविधा बढ़ाने को कहा। उन्होंने नागरिकता संबंधी लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अजय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.