Champawat News: नेपाल ले जाए जा रहे 1.17 लाख रुपये बरामद किए
चम्पावत, अक्टूबर 15 -- Champawat News: योगेश जोशी,चम्पावत। भारत नेपाल सीमा पर अवैध तरीके से ले जाए जा रहे 1.17 लाख रुपये बरामद किए। बरामद धनराशि और वाहन को कस्टम के सुपुर्द कर दिया है। चम्पावत की एसपी रेखा यादव ने बताया कि एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान इमीग्रेशन कार्यालय के पास स्कार्पियो संख्या यूपी 32 पीके 0100 की तलाशी ली गई। चेकिंग में वाहन चालक साने आलम उर्फ टीटू, निवासी ग्राम रामनगर, संभल उप्र के पास से 1.17 लाख भारतीय मुद्रा बरामद हुई। एसपी ने बताया कि यह धनराशि नेपाल ले जाई जा रही थी। बताया कि आरोपी धनराशि से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सका। जिसके बाद बरामद धनराशि और वाहन कस्टम विभाग के हवाले कर दिया। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी अलग-अलग धाराओं में तीन केस दर्ज हैं। पुलिस टीम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.