चम्पावत, सितम्बर 25 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत के व्यापारी संदीप पांडेय ने अशासकीय इंटर कॉलेज आनंदपुरी खटोली में शिक्षकों की फर्जी नियुक्ति का आरोप लगाया है। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया की जांच की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया है। जांच नहीं करने पर 28 सितंबर से परिवार संग भूख हड़ताल में बैठने की चेतावनी दी है। डीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि नियुक्ति को लेकर समाचार पत्र में विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है। उन्होंने वर्ष 2009 में हुई सभी नियुक्तियों की अभिलेखीय जांच की मांग की है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...