Champawat News: निदेशक बनने पर विकास का स्वागत किया
चम्पावत, अक्टूबर 12 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। कूर्माचल नगर सहकारी बैंक पिथौरागढ़-चम्पावत के नव निर्वाचित निदेशक विकास साह का व्यापारियों ने स्वागत किया। चम्पावत व्यापार संघ के अध्यक्ष विकास साह ने इस पद पर बीते दिनों नैनीताल में हुए चुनाव में जीत दर्ज की। चम्पावत पहुंचने पर व्यापारियों ने स्वागत किया। यहां पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, व्यापार संघ महासचिव हरीश सक्टा, व्यापारी मयूख चौधरी, कमलदीप तिवारी, आनंद अधिकारी, दिग्विजिय कार्की, चेतन वर्मा, कमल सक्टा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.