चम्पावत, अगस्त 16 -- Champawat News: सतीश जोशी,चम्पावत। जिला प्रशासन की ओर से 15 अगस्त के अवसर पर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन पूल्ड आवास स्थित बैडमिंटन कोर्ट में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम मनीष कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के साथ स्वयं बैडमिंटन खेलकर किया। प्रतियोगिता में 35 वर्ष एवं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर डीएम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के आयोजन में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष भोपाल सिंह मेहता, सचिव सचिन वर्मा, पंकज वर्मा एवं व...