चम्पावत, अक्टूबर 11 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। शारदीय नवरात्र के पहले दिन लोहाघाट नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति की बयार बहने लगी। नवरात्र के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। घंटे-घड़ियालों की गूंज, माता के जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पवित्र घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हजारों श्रद्धालुओं के साथ देव डांगरों ने भी पवित्र नदियों में स्नान किया। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: नवरात्रि के प्रथम दिन मंदिरों ...