चम्पावत, जुलाई 21 -- Champawat News: योगेश, चम्पावत। आरसेटी ने नरसिंहडांडा में 12 दिनी पशुपालन और डेयरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधान चंचला देवी ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से महिलाओं को स्वरोजगार पाने में मदद मिलेगी। आरसेटी के फैकल्टी प्रकाश जोशी ने प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न गतिविधियों और आइस ब्रेकिंग सत्रों के माध्यम से जानकारी दी। रिंग टॉस, बोट मेकिंग तथा टावर बिल्डिंग गतिविधियां कराई। प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को पशुपालन और डेयरी व्यवसाय से संबंधित व्यावहारिक और तकनीकी जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- महिलाओं का डेयरी प्रशिक्षण शुरू हुआ यह भी पढ़ें- मशरूम प्रशिक्षण का समापन हुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...