Champawat News: नदी में मिला नेपाली मजदूर का शव
चम्पावत, नवम्बर 2 -- Champawat News: चम्पावत। रीठासाहिब में एक नेपाली मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मजदूर का शव रीठासाहिब से करीब पांच किमी दूर मछियाड़ के पास नदी में मिला। फिलहाल मजदूर की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा ने बताया कि एक नवंबर की सुबह मछियाड़ के पास नदी में एक नेपाली मजदूर का शव मिला। मजदूर के नाम-पते और उसके क्षेत्र में कब से काम करने की जानकारी नहीं मिल सकी है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: नदी में मिले शव की हुई पहचान, 64 वर्षीय अंबिका के रूप में शिनाख्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.