Champawat News: नगर पालिका के नामित सभासदों ने ग्रहण की शपथ
चम्पावत, जुलाई 27 -- Champawat News: सतीश, चम्पावत। नगर पालिका परिषद चम्पावत के अध्यक्ष कक्ष में नव नामित सभासदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम विपिन चंद्र पंत ने शासन की ओर से नामित सभासदों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर नामित सभासद गौरव पांडेय, जगदीश चंद्र पनेरू, पुष्पा ओझा एवं प्रकाश नाथ ने विधिवत शपथ ग्रहण कर अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने सभी नामित सभासदों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए नगर पालिका परिवार में उनका स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Champawat News: नागनाथ वार्ड में निर्माणाधीन रजत जयंती पार्क का किया निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.