Champawat News: नगर निकायों में मनोनीत सभासदों की शपथ 27 को
चम्पावत, जुलाई 25 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। नगर निकायों में मनोनीत सभासदों का 27 जुलाई को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि नगर पालिका परिषद चम्पावत, लोहाघाट, टनकपुर तथा नगर पंचायत बनबसा में नगर पालिका अधिनियम, 1916 की धारा 9 की उपधारा 1 के खण्ड घ के अंतर्गत नामांकित सदस्यों का मनोनयन किया गया है। इन सभी नामित सदस्यों को नियमानुसार संबंधित निकायों में शपथ ग्रहण कराया जाना अनिवार्य है। शपथ ग्रहण के लिए संबंधित एसडीएम को अधिकृत किया गया है। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.