Champawat News: धौन-बड़ौली ग्रामीण मोटर मार्ग का एसडीएम ने किया निरीक्षण
चम्पावत, जुलाई 12 -- Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। वर्षा के कारण धौन-बड़ौली ग्रामीण मोटर मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आने से मार्ग अस्थाई रूप से बाधित हो गया है। एसडीएम सदर बीसी पंत ने मौके पर पहुंचकर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया तथा राहत एवं मार्ग खोलने के कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर जेसीबी, पोक्लैन सहित जरुरी मशीनरी लगाकर शीघ्र सुचारु करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एनपीसीसी के रेजिडेंट इंजीनियर नवीन यादव भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.