चम्पावत, अगस्त 19 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। देवीधुरा में बहुमंजिला कार पार्किंग का निर्माण होगा। 9.80 करोड़ रुपये की योजना को शासन से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। 83 कार की क्षमता वाली पार्किंग में शौचालय व केयर टेकर रूम भी बनेगा। देवीधुरा में पार्किंग बनने का रास्ता साफ हो गया है। देचमार गांव में 0.88 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 9.80 करोड़ रुपये से पार्किंग का निर्माण होगा। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि इसकी सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। पार्किंग में एक बार में 83 कार खड़ी हो सकेंगी। देवीधुरा धार्मिक और पर्यटन के नजरिए से महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां प्रसिद्ध बग्वाल मेला होता है। यह भी पढ़ें- Champawat News: बग्वाल मेले में 25 को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाहनों के जरिए पहुंचते हैं। इस दौरान पार्किंग न...