चम्पावत, सितम्बर 4 -- Champawat News: नवनीत गहतोड़ी, पाटी। मां वाराही धाम देवीधुरा में 13 दिनी मेले का समापन हुआ। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। देवीधुरा में शुक्रवार को बग्वाल मेले का समापन हुआ। इस दौरान मां वाराही के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। 13 दिनी मेले में सांस्कृतिक, खेल एवं अन्य प्रतियोगिताएं हुई। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। आयोजकों ने कहा कि मेले का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ ही स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। बताया कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां वाराही के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मेले के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। आयोजक...