चम्पावत, अगस्त 9 -- Champawat News: जगदीश चंद्र राय, लोहाघाट। पीजी कालेज मोटर मार्ग में बाड़ीगाड़ के पास विशालकाय देवदार का पेड़ गिर गया और सड़क पर मलबा भी आ गया। पेड़ गिरने से मार्ग के दोनों ओर यातायात बाधित हो गया और क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क प्रभावित रहा। गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क में आवागमन नहीं था। पीजी कॉलेज मार्ग में बाड़ीगाड़ के पास शनिवार को रात करीब 8.45 बजे कई गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर देवदार का पेड़ और मलबा गिर गया। सूचना पर लोक निर्माण विभाग और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। मकल कर्मियों ने जेसीबी और वुडकटर की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ और जेसीबी ने मलबे को हटाने का कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया। मार्ग खुलने के बाद रायनगर चौड़ी, डैसली, ईडाकोट, भुमलाई,नसखोला,ख...