Champawat News: दूसरे दिन भी ईवीएम एवं वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जांच हुई
चम्पावत, अक्टूबर 25 -- Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत जनपद चम्पावत में ईवीएम एवं वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का कार्य जारी है। दूसरे दिन की जांच मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। कलक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपीएटी वेयरहाउस में इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) के अधिकृत इंजीनियरों ने मशीनों की तकनीकी जांच की। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम केएन गोस्वामी की देखरेख में जांच प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित की गई। निर्वाचन की तैयारियों के इस महत्वपूर्ण चरण में मशीनों की तकनीकी स्थिति एवं कार्यप्रणाली की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Champawat News: चम्पावत में ईवीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.