Champawat News: दुष्कर्म का आरोपी दोषमुक्त किया
चम्पावत, जुलाई 15 -- Champawat News: चम्पावत। महिला से दुष्कर्म के आरोपी को अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार टनकपुर क्षेत्र की एक महिला ने नौ मई 2025 को उत्तर प्रदेश निवासी 40 वर्षीय लालू उर्फ सुनील पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। कहा कि आरोपी ने उसे और उसके पति को भोजन दिया। जिसके बाद उसके पति बेहोश हो गए। कहा कि आरोपी उसे लेकर जंगल गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ टनकपुर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार संगल ने आरोपी को दोष मुक्त कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.