चम्पावत, अक्टूबर 1 -- Champawat News: लोहाघाट। दुर्गा महोत्सव समिति ने डीएम मनीष कुमार से मुलाकात की। समिति ने गोरखा नगर में नवरात्र में होने वाले दस दिनी मां दुर्गा महोत्सव में सहयोग की अपील की। डीएम ने महोत्सव में हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। बाद में समिति ने एसपी रेखा यादव और सीएम कैंप कार्याल के नोडल अधिकारी केएस बृजवाल से भी मुलाकात की। मुलाकात करने वालों में समिति अध्यक्ष राजू सार्की, दीपक बहादुर, शिवम गोरखा, सचिन गोरखा, निशांत बहादुर, अजय गोरखा, रवि गोरखा और रोबिन गोरखा शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...