चम्पावत, अक्टूबर 16 -- Champawat News: जगदीश राय,लोहाघाट। गोरखा नगर में दुर्गा महोत्सव जारी है। क्षेत्रीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इससे पूर्व मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने शुभारंभ किया। गुरुवार रात भूमि ग्रुप के कलाकारों ने लाठी टेको बोजो बोक्य..सुभाष ग्रुप के कलाकारों ने मैं ना जानू नेपाल राम रो लागे तो लोहाघाट... आदि गीत पेश किए। नन्हीं कलाकार शिवांशी ने मैं पहाड़न मेरा ठुमका पहाड़ी गीत पर प्रस्तुति दी। यहां विशिष्ट अतिथि व्यापार संघ जिला उपाध्यक्ष कीर्ति बगौली, नगर उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी, कोषाध्यक्ष टीका देव, महामंवी विवेक ओली समिति अध्यक्ष राजू सार्की, कार्यकारी अध्यक्ष शेखर गोरखा, संजय थापा, अजय गोरखा, सुमित सार्की, शरद गोरखा, भान गोरखा, शिवम सार्की, हरीश गोरखा, सचिन गोरखा और भुवन ...