चम्पावत, अक्टूबर 14 -- Champawat News: जगदीश, लोहाघाट। लोहाघाट के गोरखा नगर में मां दुर्गा महोत्सव जारी है। सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों ने कार्यक्रम पेश किए। यहां सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ सभासद आरती देवी, कलावती देवी, लक्ष्मी देवी और ममता देवी ने किया। भूमि ग्रुप ने कांछी बसी जूंला देहरादून मा.., सत्यम ग्रुप ने गोरी मुखड़ी सजली नाक में नथुली.. आदि कार्यक्रम पेश किए। यहां समिति अध्यक्ष राजू सार्की, कार्यकारी अध्यक्ष शेखर गोरखा, उपाध्यक्ष सचिन गोरखा, अजय गोरखा, शिवम, सुमित, शरद, हरीश, अन्नू गोरखा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...