चम्पावत, नवम्बर 4 -- Champawat News: लोहाघाट। खेतीखान में दीप महोत्सव जारी है। सांस्कृतिक संध्या में खटीमा के कलाकारों और लोक गायिका माया उपाध्याय ने रंग जमाया। इससे पहले शुभारंभ पूर्व विधायक पूरन फत्र्याल, दर्जाधारी सुभाष बगौली, जिपं सदस्य अशोक माहरा, मुकेश कलखुड़िया ने किया। खेतीखान के दीप महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में सतरंगी छटा बिखरी। समिति अध्यक्ष ने विजय फत्र्याल ने बताया कि खटीमा की टीम ने दल नायक राजेन्द्र मेहता के नेतृत्व में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। उन्होंने हे नंदा हे गौरा.., मोतिया बल्द.., गंगनाथ आना गंगनाथ.. फूल संक्रांति, ऐवाली बनी को बाजार... आदि की प्रस्तुति दी। लोक गायिका माया उपाध्याय ने हाय ककड़ी झीले मां, नून पीसो सिला मां.., छोरी लछिमा..., सुरा-सुरा हवा चली रे ऊंचा डांडा मां..., चाय को होटल खोलूं इ...