चम्पावत, अगस्त 2 -- Champawat News: चम्पावत। जिले के विकासखंड बाराकोट के ग्राम चौमेल निवासी पूर्व सैनिक सूबेदार मान सिंह के 40 वर्षीय 100 प्रतिशत दिव्यांग पुत्र महेश सिंह को केंद्रीय सैनिक बोर्डसे वार्षिक आर्थिक अनुदान मिलना प्रारंभ हो गया है। महेश सिंह के व्यक्तिगत अभिलेखों एवं सेना के सेवा अभिलेखों में जन्मतिथि की विसंगति के कारण उनका प्रकरण वर्षों से लंबित था। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा लगभग एक वर्ष तक लगातार किए गए प्रयासों तथा डीएम के व्यक्तिगत हस्तक्षेप से सेना के अभिलेखों में आवश्यक संशोधन कराया गया। इसके परिणामस्वरूप उन्हें अब नियमित रूप से वार्षिक आर्थिक सहायता प्राप्त होने लगी है। साथ ही, भविष्य में उन्हें आजीवन आश्रित पारिवारिक पेंशन का लाभ भी प्राप्त होगा। यह भी पढ़ें- दिव्यांगजन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम...