Champawat News: दस माह में बरामद की एक किलो से अधिक स्मैक
चम्पावत, अक्टूबर 30 -- Champawat News: चम्पावत। चम्पावत में दस माह में एक किलो से अधिक स्मैक बरामद की गई है। इसके अलावा पुलिस ने 11 किलो से अधिक चरस भी जब्त की है। इस दौरान एनडीपीएस में कुल 65 मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस साल बीते 27 अक्तूबर तक अकेले एनडीपीएस के कुल 65 मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 88 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि बीते दस माह में 1.190 किलो स्मैक पकड़ी गई है। साथ ही 11.863 किलो चरस भी बरामद की गई। इसके अलावा 445 नशीले इंजेक्शन, 6,254 नशीली कैप्सूलव टैबलेट और सिरप जब्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.