Champawat News: थल में जन्माष्टमी संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु
चम्पावत, सितम्बर 7 -- Champawat News: थल। नगर के खड़ी बाजार में आयोजित चार दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन जारी है। महोत्सव के दूसरे दिन की भजन संध्या में एकता भजन मंडली बलतिर टीम की कौशल्या भैसोड़ा, मां भगवती भजन मंडली कोटगाड़ी के राकेश लोहनी के नाम रही। इस दौरान दोनों भजन मण्डलियों ने एक से बढ़कर एक भजन गाकर श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया। भजन कार्यक्रम के अंत में आयोजक समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र पाठक ने भजन मंडली के सदस्यों को श्रीकृष्ण टोपी और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान बसंती पंचपाल, गरिमा जोशी, दीपा जोशी, जया पाठक, सीमा बिष्ट, नीता पपने सहित कई महिलाएं मौजूद रही। यह भी पढ़ें- Bareily News: छठी और नंदोत्सव में बही भजनों की फुहार यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में झांकियों ने मोहा मन यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.