चम्पावत, अक्टूबर 10 -- Champawat News: चम्पावत। नवरात्रि को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकान और मॉल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सामग्री की तीन सैंपल जांच के लिए भेजे। डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में अभियान चलाया। इस दौरान साबूदाना, स्किम्ड मिल्क और पैक्ड मिठाई के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। उन्होंने सीलबंद कुट्टू का आटा बेचने को कहा। मिलावटी सामग्री की बिक्री करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- Gonda News: त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 160 किलो घी सीज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...