Champawat News: तीन सड़कों के लिए 4.91 करोड़ स्वीकृत हुए
चम्पावत, अक्टूबर 29 -- Champawat News: चम्पावत। जिले की तीन सड़कों पर डामरीकरण और सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। इसके लिए शासन ने 4.91 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। सड़कों के सुधारीकरण से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत चम्पावत-खेतीखान सड़क पर बनगड़ी भूमेश्वर से डुगलानी सड़क के सुधारीकरण के लिए 1.17 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। दो किलोमीटर लंबी इस सड़क का सुधारीकरण किया जाएगा। मानेश्वर-चौड़ाराजपुरा सड़क से गौड़ी मिलान मोटर मार्ग के लिए 2.72 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इस धनराशि से 2.6 किलोमीटर लंबी सड़क का सुधारीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सूखीढांग-श्यामलाताल-कांडा सड़क के सुधारीकरण के लिए 1.01 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। राज्य योजना के तहत तीन किलोमीटर लंबी सड़क का सुधार किया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.