चम्पावत, जुलाई 17 -- Champawat News: योगेश, चम्पावत। एसएसबी पंचम वाहिनी ने सीमांत वाइब्रेंट गांव तामली में 15 दिनी सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण शुरू किया। शुभारंभ कमाडेंट सुरेंद्र विक्रम ने किया। प्रशिक्षण के दौरान वाइब्रेंट गांव तामली, पोलप गांव की 25 महिलाओं एवं युवतियों ने हिस्सा लिया। महिला जनजाति सेवा समिति खटीमा के मास्टर ट्रेनर सिलाई और कढ़ाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कुसुम जोशी, विपिन सिंह, सहायक कमांडेंट नवीन कुमार, सुरेश सिंह, बबीता उरियाल, निशा, मनोज जोशी आदि मौजूद रहे। इधर तामली, पोलप और तरकुली के सामुदायिक भवन के लिए सौ प्लास्टिक की कुर्सी का वितरण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...