चम्पावत, सितम्बर 12 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत के तल्लापाल बिलौना के कुछ क्षेत्रों में संचार सेवा बाधित हो गई है। कई गांवों में बीते दो दिन से बीएसएनएल सेवा धड़ाम हो गई है। इससे बड़ी आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तल्लापाल बिलौना के खटोली पचनई, लड़ाबोरा, खटोली, अमोड़ी, दुधौरी, छतकोट, वैला आदि गांवों में बीते दो दिन से बीएसएनल की मोबाइल और इंटरनेट सेवा चरमरा गई है। क्षेत्र में बीएसएनएल के मोबाइल टावर होने के बावजूद लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय निवासी रघुवर सिंह, रमेश सिंह, नरेश सिंह, गंगा सिंह, सुंदर सिंह, अंकित सिंह, प्रवीण सिंह आदि ने बताया कि संचार सेवा बाधित होने से क्षेत्र की करीब पांच हजार की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि संचार सेवा नहीं होने से छात्र-छात्राओं ...